Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बुधवाली की चार छात्राओं का चयन

,

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बुधवाली की चार छात्राओं का चयन

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 68वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन कर राउमावि बुधवाली की चार छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य गिरधारी लाल स्वामी ने बताया कि 17 और 19 वर्षीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सोनू कुमारी, अनुष्का शर्मा, तमन्ना बानो और मनीषा का चयन हुआ है। ये चारों खिलाड़ी 4 से 10 अक्टूबर तक पांचला सिद्धा, खींवसर (नागौर) में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में चूरू जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इससे पूर्व 14 वर्षीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी विद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन हो चुका है। एक ही सत्र में विद्यालय से सात खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन होने पर गांव बुधवाली में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर ग्राम वासियों ने विज्ञान शिक्षक प्रकाश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि सामान्य शिक्षक होकर भी इनके द्वारा दो सालों में ही खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। इस अवसर पर अनिल कुमार प्रजापत,राजेन्द्र प्रसाद, सुबेसिंह, धर्मवीर,सुशील कुमार, बिलाल अहमद, जितेन्द्र धाबाई, सोनू सोनी, मेहरवाना कुमारी, लूणाराम, सुरेश कुमार उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur