Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / बीते दो दिनों में चोरी की चौथी घटना, पुलिस एक भी घटना का नहीं कर पाई खुलासा

बीते दो दिनों में चोरी की चौथी घटना, पुलिस एक भी घटना का नहीं कर पाई खुलासा

सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का कयास

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] शहर के वार्ड संख्या 39 में स्थित एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने सामान की चोरी कर ली। हालांकि अभी तक चोरी हुए सामान का खुलासा नहीं हो पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 39 में रिणी कुआ के पास बनवारीलाल पारीक का मकान है। मकान में रहने वाले सभी लोग नापासर गए हुए हैं। पीछे से चोरों ने मकान के चार कमरों के ताले तोड़कर सामान की चोरी कर ली। मोहल्लेवासियों ने जब मकान के ताले टूटे हुए होने की सूचना मकान मालिक तथा पुलिस को दी, जिस पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा मौका मुआयना किया। प्रथम दृष्टया बंद मकान से सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने का कयास लगाया जा रहा है, लेकिन स्पष्ट जानकारी मकान मालिक के आने के बाद ही मिल पाएगी। घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उल्लेखनीय रहे कि क्षेत्र में बीते दो दिनों में चोरी की यह चौथी घटना है तथा पुलिस एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। लगातार हो रही चोरियों से लोगों में दहशत भी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur