Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / करंट लगने से FRT कर्मचारी झुलसा, ट्रांसफॉर्मर का फॉल्ट सही करते समय हुआ हादसा

करंट लगने से FRT कर्मचारी झुलसा, ट्रांसफॉर्मर का फॉल्ट सही करते समय हुआ हादसा

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सरदारशहर के गैनाणी के पास स्थित ट्रांसफॉर्मर पर कार्य करते समय बिजली कर्मचारी बिजली की चपेट में आ गया। FRT कर्मचारी का हाथ बुरी तरह से झुलस गया। जिसे स्थानीय लोगों ने सरदारशहर के राजकीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।जानकारी के अनुसार FRT कर्मचारी रामसिंह (30) पुत्र नरपतसिंह निवासी मेहरासर चाचेरा शनिवार सुबह कम्पलेंट पर गया था। गैनाणी पर के पास ट्रांसफॉर्मर का फॉल्ट सही करते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया। जमीन पर गिरते ही स्थानीय लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉ. किशन सिहाग ने बताया-करंट लगने से कर्मचारी का हाथ झुलस गया। इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।