सुजानगढ़, स्थानीय नलिया बास में भरने वाला पानी इन दिनों वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनने लग गया है। दरअसल में नलिया बास में पानी भरने की समस्या काफी पुरानी है। ऐसे में नलिया बास में पानी की निकासी के लिए जनरेटर सैट लगे हुए हैं। लेकिन जनरेटर सैट से गंदा पानी वापस मुख्य सडक़ मार्ग पर ही छोड़ा जाता है, जिसके कारण पानी आम सडक़ पर फैल जाता है और सडक़ की दूसरी साइड में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि यहां से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन निकलते हैं, जिसके चलते गंदा पानी उछलकर लोगों में गिरता है। लोगों ने इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग प्रशासन से की है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / गंदे पानी का भराव बना परेशानी का सबब
गंदे पानी का भराव बना परेशानी का सबब



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।