Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / निकाली गांधी दर्शन यात्रा, दिया अहिंसा का संदेश

निकाली गांधी दर्शन यात्रा, दिया अहिंसा का संदेश

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] उपखंड प्रशासन तथा शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित स्वतंत्रता सेनानी चंदनमल बहड़ की प्रतिमा से दादाबाड़ी तक गांधी दर्शन यात्रा निकालकर शांति एवं अहिंसा का संदेश दिया गया। इस अवसर पर एसडीएम उगमसिंह राजपुरोहित, अहिंसा प्रकोष्ठ के उपखंड संयोजक रियाजत खान ने स्वतंत्रता सेनानी चंदनमल बहड़ की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और गांधी दर्शन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस दौरान राजीव बहड़, हेमंत सिहाग, सद्दाम हुसैन, आबिद मोयल, सिराज जोईया, मोहम्मद अब्बास काजी, पूर्व पार्षद सत्यनारायण बाकोलिया, राजेन्द्र कल्ला, राजेन्द्र प्रसाद राजपुरोहित, मुबारिक भाटी, महेश मिश्रा, गुलाब नबी, रहीश कुरैशी, विशाल वर्मा, सलीम पीए, रामेश्वर प्रसाद नायक, कृष्ण सुण्डा, अल्ताफ रंगरेज, राजेश, इस्लाम, नत्थूराम सहित अन्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur