Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सामान लेने बाजार गई नाबालिग से गैंगरेप

सामान लेने बाजार गई नाबालिग से गैंगरेप

3 आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] राजलदेसर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग के भाई की रिपोर्ट पर तीन युवकों के खिलाफ गैंगरेप का नामजद मामला दर्ज किया है।राजलदेसर थानाधिकारी गीतारानी बिश्नोई ने बताया कि नाबालिग के भाई ने रिपोर्ट दी कि जिसमें बताया कि आठ जुलाई को उसकी छोटी नाबालिग बहन राजलदेसर बाजार से घरेलू सामान और अपनी किताबें लेने गई थी। वह सामान लेकर वापस आ रही थी। तभी बाजार में उसको आरोपी गाड़ी लेकर मिला। जिसकी हमारे गांव में कोई रिश्तेदारी है। उसने कहा कि मैं आपके गांव जा रहा हूं। आपको भी गांव छोड़ दूंगा। वह नाबालिग को गाड़ी में बैठाकर ले गया। रास्ते में आरोपी ने नाबालिग को पेय पदार्थ में नशीली चीज मिलाकर पिला दी। जिसको पीने के बाद नाबालिग बेहोश हो गई। होश आने पर खुद को सालासर में एक कमरे में पाया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने नाबालिग का अस्पताल में मेडिकल मुआयना भी करवाया है। इस मामले की जांच रतनगढ़ डीएसपी अनिल कुमार पुरोहित कर रहे हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur