Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / गैंगस्टर आनंदपाल के भाई को कोर्ट में किया पेश 10 दिन के पैरोल के बाद हुआ था फरार

गैंगस्टर आनंदपाल के भाई को कोर्ट में किया पेश 10 दिन के पैरोल के बाद हुआ था फरार

छावनी में तब्दील हुआ कोर्ट परिसर

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] गैंगस्टर आनंदपाल सिंह के भाई हार्डकोर अपराधी विक्की उर्फ रूपेंद्र पाल सिंह को शुक्रवार दोपहर चूरू कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। विक्की उर्फ रूपेन्द्र पाल सिंह को दौसा जेल से पुलिस की बुलेटप्रूफ गाड़ी में हथियारबंद जवानों के द्वारा चूरू कोर्ट लाया गया। इस दौरान कोर्ट को छावनी में तब्दील कर दिया गया। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कोर्ट के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किया गया।रूपेन्द्रपाल सिंह वर्ष 2015 में 10 दिन की पैरोल के दौरान फरार हो गया था। रूपेंद्रपाल सिंह के खिलाफ तत्कालीन चूरू जिला जेल के डीएसपी ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया था। रूपेन्द्रपाल सिंह को 7 फरवरी 2015 को 10 दिन के अंतरिम जमानत पर चूरू जेल से छोड़ा गया था। मगर दस दिन की अवधि के बाद रूपेन्द्रपाल सिंह वापिस नहीं आया।
इसी फरारी के मामले में शुक्रवार को विक्की उर्फ रूपेन्द्रपाल सिंह को दौसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर चूरू के एमजे कोर्ट में पेश किया। इस दौरान डीएसपी सुनील झाझड़िया, कोतवाली थानाधिकारी मुकुट बिहारी, सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह, महिला थानाधिकारी करतार सिंह सहित अनेक पुलिस जवान हथियार बंद जाब्ते के साथ मौजूद रहे। कोर्ट परिसर में सुरक्षा के मद्देनजर वीडियोग्राफी भी करवाई गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur