Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

,

गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

एच पी एस मेमोरियल विद्यालय में

राजगढ़, [नीरज सैनी 2 ] क़स्बे के वार्ड नंबर 27 में स्थित एच पी एस मेमोरियल विद्यालय में 71 वें गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमा प्रसाद शास्त्री, योगेंद्र शास्त्री, शशि शेखर शास्त्री, मुख्य अतिथि में वार्ड नंबर 27 के पार्षद रशीद कुरेशी, राहुल पारीक वार्ड पार्षद तथा वशिष्ठ अतिथि में लीलाधर बुंदेला, वार्ड पार्षद ओमप्रकाश रेडू, मुकेश जानी, शीशराम शर्मा ने झंडारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का संचालन मनीषा प्रजापत, सुशील शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा रंग बिरंगी पोशाक में मेरा रंग दे बसंती, तेरी मिट्टी में मिल जाऊं, ऐसा देश है मेरा, दिल दिया है जान भी देंगे, ए वतन तेरे लिए जैसे देशभक्ति गीतों पर खूब तालियां बटोरी। विद्यार्थी के परिजनों ने काफी संख्या में पहुंचकर छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur