Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सभी जातियों को पूरा सम्मान देते हुए हर चुनाव में भाजपा के पक्ष में कार्य किया – राठौड़

सभी जातियों को पूरा सम्मान देते हुए हर चुनाव में भाजपा के पक्ष में कार्य किया – राठौड़

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] लोकसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गुरुवार को क्षेत्र के दौरे पर रहे। पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि के निवास के पीछे नोहरे में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया ने कहा कि वे राष्ट्रवाद में विश्वास रखते हैं। गरीब किसान परिवार से निकलकर उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर खेल जगत में दर्जनों पदक जीतकर पूरी दुनियां में देश का नाम गौरवांवित किया है। वे अंतर्गल बातों पर ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सुशासन के बल पर लोगों के बीच है तथा आगामी चुनावों में अपना मत देकर उन्हें विजयी बनाए। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि आज उन पर सामंतवाद का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि वे हमेशा से ही जातिगत धारणा के बल पर काम करने में विश्वास नहीं रखा। सभी जातियों को पूरा सम्मान देते हुए उन्होंने हर चुनाव में भाजपा के पक्ष में कार्य किया है। पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने कहा कि झाझड़िया के रूप में हमें युवा चेहरा मिला है। अब हमारा दायित्व बनता है कि हम फैलाए जा रहे किसी भी भ्रम में नहीं आकर उन्हें लोकसभा चुनावों में विजयी बनाए, ताकि केंद्र में मोदी सरकार को एक मत जिले से भी मिल सके। कार्यकर्ताओं को विश्वकर्मा आयोग के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, जिला प्रमुख वंदना आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवभगवान कम्मा, भाजपा नेता भागीरथसिंह राठौड़, दीनदयाल पारीक, सरपंच जगजीतसिंह राठौड़, ओम सारस्वत, एडवोकेट बजरंग गुर्जर, सरपंच हरिप्रसाद दायमा, अर्जुनसिंह फ्रांसा सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुशील इंदौरिया व धनराज इंदौरिया ने संयुक्त रूप से किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur