Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : घांघू जीण माता मंदिर चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

Churu News : घांघू जीण माता मंदिर चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर

फरवरी 2026 में मंदिर से सोने-चांदी के छत्र और नकदी हुई थी चोरी

Police investigating Jeen Mata temple theft case in Ghanghu village

चूरू। जिले के घांघू गांव स्थित प्रसिद्ध जीण माता मंदिर में फरवरी 2026 में हुई चोरी के मामले में सदर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा निवासी आरोपी गजानंद उर्फ गज्जू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया।

मंदिर से चोरी हुए थे सोने-चांदी के छत्र

सदर थाना पुलिस के अनुसार फरवरी 2026 की एक रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

चोर मंदिर से

  • चांदी के 8 बड़े छत्र
  • सोने के 2 छत्र
  • करीब 80 हजार रुपये नकदी से भरा दानपात्र

चुराकर फरार हो गए थे।

CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

पूरी घटना का खुलासा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से हुआ था। घटना के बाद सदर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने साइबर सेल, एमओबी शाखा और विशेष टीमों का गठन कर राजस्थान और हरियाणा के कई इलाकों में तलाश अभियान चलाया।

पूछताछ में कबूला अपराध

पुलिस के अनुसार आरोपी गजानंद उर्फ गज्जू पहले से फतेहपुर उपकारागृह में बंद था। रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक अन्य चोरी मामले में पूछताछ के दौरान उसका नाम सामने आया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने साथी नवाब के साथ मिलकर जीण माता मंदिर में चोरी करना स्वीकार कर लिया।

“आरोपी से चोरी में इस्तेमाल वाहन और अन्य सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।” पुलिस सूत्र

पांच दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी

पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर ले चुकी है।

फिलहाल पुलिस चोरी में प्रयुक्त कार, सोने-चांदी के छत्र और नकदी बरामद करने में जुटी है। साथ ही अंतरराज्यीय चोर गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur