चूरू, ज़वाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के आतिथ्य में आयोजित दीक्षांत समारोह में गांव घांघू की कल्पना चौधरी को पीएचडी उपाधि प्रदान की गई। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली की छात्रा कल्पना चौधरी पुत्री स्व. शिशुपाल सिंह सिहाग ने “यूटलाएज़ेशन ऑफ मटर्नल हेल्थ-केयर सर्विसेज़ अमंग सहारिया ट्राइब इन बारा डिस्ट्रिक्ट ऑफ राजस्थान” विषय पर पीएचडी कम्प्लीट की है। प्रो. अनुराधा बनर्जी के सुपरविज़न में उन्होंने यह शोध किया है। गौरतलब है कि कल्पना चौधरी ने इससे पूर्व एम ए भूगोल और एमफिल भी जवाहर लाल विश्वविद्यालय से किया है। वर्तमान में कल्पना चौधरी असिस्टेंट प्रोफ़ेसर भूगोल के रूप में राजकीय महाविद्यालय छतरगढ़ जिला बीकानेर में अपनी सेवाएं दे रही हैं। कल्पना चौधरी ने बताया कि दादा सोहन लाल सिहाग, पिता स्वर्गीय शिशुपाल सिंह सिहाग और चाचा राम सिंह सिहाग सहित सम्पूर्ण परिवार ने सदैव शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का हौसला दिया, जिसके चलते आज मैं शिक्षा के क्षेत्र में कामयाब हुई हूं।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / घांघू की कल्पना चौधरी को मिली पीएच.डी. उपाधि
घांघू की कल्पना चौधरी को मिली पीएच.डी. उपाधि




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।