Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / घांघू की वंदना को मिलेगा इस बार का ममता अवार्ड

घांघू की वंदना को मिलेगा इस बार का ममता अवार्ड

सामाजिक कार्यकर्ता बीरबल नोखवाल ने बताया

चूरू, घांघू की होनहार बालिका वंदना कुमारी को वर्ष 2021-22 के लिए ममता अवार्ड दिया जाएगा। ग्राम सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर लाल दर्जी ने बताया कि गांव के अशोक कुमार की बेटी वंदना कुमारी को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की उच्च माध्यमिक परीक्षा में घांघू के शहीद राजेश कुमार फगेड़िया उमावि में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर यह अवार्ड दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष इस विद्यालय में बारहवीं कक्षा में टॉप रहने वाली बालिका को यह अवार्ड दिया जाता है। शीघ्र ही आयोज्य कार्यक्रम में पुरस्कार स्वरूप वंदना कुमारी को ग्यारह हजार रुपए एवं सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा।

घांघू के सामाजिक कार्यकर्ता बीरबल नोखवाल ने बताया कि वर्ष 2019-20 के लिए यह अवॉर्ड गांव की बेटी रुखसार बानो, 2020-21 के लिए जैतून बानो को प्रदान किया गया था। बालिकाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिहाज से यह सरपंच विमला देवी दर्जी एवं परमेश्वर लाल दर्जी की बेहतर पहल है। इससे बालिकाओं में पढ़ने और आगे बढ़ने की सोच को बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि इसी तर्ज पर अन्य प्रतिष्ठित ग्रामीणों की ओर से भी होनहार बालिकाओं के लिए पुरस्कारों की घोषणा की गई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur