Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत ,लोहिया कॉलेज की थी स्टूडेंट

जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत ,लोहिया कॉलेज की थी स्टूडेंट

पिता की पहले हो चुकी है मौत

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अमरपुरा में शनिवार सुबह जहरीले पदार्थ खाने से युवती की मौत हो गई। युवती को गंभीर हालत में परिजन डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से कॉन्स्टेबल दयाराम शर्मा इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। जहां पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया। घटना की सूचना मिलने पर राजगढ़ अस्पताल से हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार अस्पताल पहुंचे।हेड कॉन्स्टेबल राकेश कुमार ने बताया कि अमरपुरा निवासी प्रियंका (19) शनिवार सुबह किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे प्रियंका की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने निजी वाहन से युवती को डीबी अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि प्रियंका के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घटना के समय प्रियंका के अलावा उसका छोटा भाई भी घर में था। मृतका चूरू के लोहिया कॉलेज में पढ़ती थी। पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur