चूरू, रजिस्ट्रार, राजस्थान नर्सिंग काउंसिल, जयपुर के आदेश की अनुपालना में जीएनएम द्वितीय वर्ष पूरक परीक्षा जनवरी 2025 का आयोजन 8 जनवरी से 11 जनवरी तक किया जाएगा। परीक्षा अधीक्षक बजरंग हर्षवाल ने बताया कि परीक्षा दोपहर 1 से 4 बजे तक स्वामी गोपालदास राजकीय कन्या महाविद्यालय, पुराना बस स्टैण्ड, चूरू में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से 1 घण्टे पूर्व पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षाथियों को राजस्थान नर्सिंग काउंसिल द्वारा जारी एवं संस्थान प्रधान द्वारा प्रमाणित परीक्षा अनुमति पत्र, अध्ययनरत् संस्थान का परिचय पत्र एवं फोटो युक्त आईडी लेकर निर्धारित पूर्ण गणवेश में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। जिले के नसिर्ंग स्कूलों से लगभग 140 प्रशिक्षणार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान आरएनसी की तरफ से ऑब्जर्वर/पर्यवेक्षक एवं उडनदस्ते की व्यवस्था भी की गई है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / जीएनएम द्वितीय वर्ष पूरक परीक्षा बुधवार से
जीएनएम द्वितीय वर्ष पूरक परीक्षा बुधवार से



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।