Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / गोसेवकों ने दिया नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन

गोसेवकों ने दिया नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन

कामधेनु सेना के बैनर तले

सरदारशहर, [जगदीश लाटा ] बड़ी संख्या में गो सेवकों ने कामधेनु सेना के बैनर तले अधिशासी अधिकारी (ईओ) देवीलाल बोचलिया को आज ज्ञापन दिया। कामधेनु सेना के मुकेश देरासरी ने बताया कि नगर पालिका ईओ को हमारे संगठन की ओर से ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि राजवाले कुए पर निराश्रित गोवंश के लिए जो पीने के पानी की खेल बनी हुई थी उस खेल को कर्वा पार्क व राजवाले कुए के सौंदर्यकरण के कार्य के कारण तोड़ दी गई, जिसकी वजह से वहां घूमने वाले निराश्रित गोवंश के लिए पीने के पानी की भारी समस्या खड़ी हो गई है । इस भीषण गर्मी में गोवंश को पानी के अभाव में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण इस भीषण गर्मी की वजह से गोवंश काल का ग्रास बनने को मजबूर है। इसलिए हमारी मांग है जल्द से जल्द वहां खेल बनाकर इस समस्या का निवारण निवारण किया जाए, ताकि गोवंश को आंशिक रूप से लाभ मिल सके। इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।