सरदारशहर, [जगदीश लाटा ] कार्तिक मास के उपलक्ष में स्थानीय इस्कॉन सेंटर में भगवान कृष्ण की प्रसन्नता के लिए गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का आयोजन किया गया। शास्त्र स्वरूप प्रभु के सान्निध्य में हुए कार्यक्रम में श्याम सुंदर दास प्रभु ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की दिव्यलीलाओं में एक गोवर्धन लीला है और आज के दिन ही भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन लीला कर देवराज इंद्र के मद को चूर चूर किया व स्वयं गोवर्धन स्वरुप में भक्तों को दर्शन दे कर अन्नकूट महोत्सव प्रारम्भ किया था। बहादुर सिंह कालोनी स्थित स्थानीय इस्कॉन मंदिर में सत्संग, गोवर्धन कथा , कीर्तन एवं प्रवचन के भी आयोजन किये गये। उसके बाद सभी के द्वारा भगवान कृष्ण के प्रति दीपदान किया गया एवं पुष्पादि अर्पित किए गए। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर श्याम सुन्दर प्रभु, श्रीकांत प्रभु, डिंपल , महेंद्र, धीरेंद्र,सुनीता ईश्वरी, शांता, चंचल, तनुश्री, जयश्री आदि धर्मपरायण नागरिक उपस्थित थे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / इस्काॅन सेंटर में की गई गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का प्रसाद
इस्काॅन सेंटर में की गई गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का प्रसाद




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।