Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / गोविंद सिंह डोटासरा का चूरू में भव्य स्वागत, भाजपा पर निशाना

,

गोविंद सिंह डोटासरा का चूरू में भव्य स्वागत, भाजपा पर निशाना

चूरू, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का चूरू में स्वागत समारोह भव्य तरीके से आयोजित हुआ। रफीक मंडेलिया ने कांग्रेस टीम के साथ रतनगढ़ रोड स्थित मंडेलिया फार्म हाउस पर डोटासरा का स्वागत किया। इस मौके पर सांसद राहुल कसवा, विधायक मनोज मेघवाल सहित कांग्रेस के कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

समारोह की झलकियां
रफीक मंडेलिया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गोविंद सिंह डोटासरा, राहुल कसवा, मनोज मेघवाल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंद्राज खीचड़ को माला पहनाकर, साफा बांधकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। बिजली-पानी और अन्य समस्याओं से जनता त्रस्त है।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय और पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए अभी से तैयारी में जुटने का आह्वान किया।

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

  • रियाजत खान (प्रदेश कांग्रेस सचिव)
  • गोविंद महनसरिया (पूर्व सभापति)
  • रमेश इंदोरिया (पीसीसी सदस्य)
  • हेमन्त सारस्वत
  • धर्मेंद्र बुडानिया (नेता प्रतिपक्ष, पंचायत समिति)
  • मोहनलाल आर्य, आदुराम न्यौल
  • शहर अध्यक्ष असलम खोखर
  • देहात अध्यक्ष किशोर धांधू
  • जमील चौहान (जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष)
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष सोयल खान डीके
  • पार्षद विमल शर्मा, संजय भाटी, अली मोहम्मद भाटी आदि

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ भाजपा की नीतियों का विरोध करने और जनता की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में अन्य गणमान्य जन भी मौजूद थे
मोहम्मद हुसैन निर्वाण, रमज़ान खान, कमला पुनिया, शेरखान मलकान, हेमन्त सिहाग, सोहनलाल मेघवाल, विद्याधर मेघालय, एन के झारिया, असलम खान रतननगर, तारीख़ नागौरी, नुमान सैय्यद, मुमताज खान राणासर, रामप्रताप कांटीवाल, डॉ. प्यारेलाल दानोदिया, समीउल्लाह गोरी, बाबू मंत्री, इरफ़ान भाटी, मुश्ताक पीथीसर और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur