Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सामाजिक अंकेक्षण के लिए 17 सितंबर को होगी ग्राम सभा

सामाजिक अंकेक्षण के लिए 17 सितंबर को होगी ग्राम सभा

प्रभारी अधिकारी नियुक्त

चूरू, जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) (शौचालय) योजना अंतर्गत समस्त कार्यों तथा व्यक्तिगत लाभ के कार्यों के वर्ष 2022 -23 प्रथम और द्वितीय छह माही के सामाजिक अंकेक्षण कार्य माह सितंबर 2023 में करवाए जाने हेतु 17 सितंबर को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं के सफल संचालन, सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा मॉनिटरिंग हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीआर मीणा ने बताया कि सुजानगढ़ पंचायत समिति की जीली ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी ठाकुरमल, जोगलिया के लिए सहायक विकास अधिकारी जीवणराम नेहरा, खारिया कनिराम के लिए सहायक विकास अधिकारी घनश्याम भाटी व कानूता के लिए सहायक विकास अधिकारी रामानंद फलवाड़िया, बीदासर पंचायत समिति की कल्याणसर ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी दुलाराम भाम्भू, कातर छोटी ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी शिवदयाल रैगर, लालगढ़ ग्राम पंचायत के लिए प्रगति विकास अधिकारी राकेश कुमार, लुहारा के लिए सहायक विकास अधिकारी रघुवीर सिंह, चूरू पंचायत समिति की जासासर ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी रणजीत, जोड़ी के लिए सहायक विकास अधिकारी मोहनलाल, झारिया ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी रामनिवास, जसरासर के लिए सहायक विकास अधिकारी गिरधारीलाल, रतनगढ़ पंचायत समिति की हुडेरा अगुणा ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी लक्ष्मीनारायण, जान्दवा के लिए सहायक विकास अधिकारी दिलीप कुमार सोनी, जोगनिया बिदावतान के लिए सहायक विकास अधिकारी संजय कुमार भोजक, तारानगर पंचायत समिति की खरतवासिया ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी छगनलाल छिंपा, लूणास के लिए सहायक विकास अधिकारी रामस्वरूप धायल, कालवास के लिए सहायक विकास अधिकारी शिवपत सिंह बराच, कोहिणा के लिए अतिरिक्त विकास अधिकारी सुरेन्द्र कुमार वर्मा, तथा राजगढ़ पंचायत समिति की देवीपुरा ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी विजयदान, चांदगोठी के लिए सहायक विकास अधिकारी देवेन्द्र सिंह को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur