Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सामाजिक अंकेक्षण के लिए 08 जनवरी को होगी ग्राम सभा, प्रभारी अधिकारी नियुक्त

सामाजिक अंकेक्षण के लिए 08 जनवरी को होगी ग्राम सभा, प्रभारी अधिकारी नियुक्त

चूरू, जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) (शौचालय) योजना अंतर्गत समस्त कार्यों तथा व्यक्तिगत लाभ के कार्यों के वर्ष 2022 -23 की प्रथम और द्वितीय छह माही के सामाजिक अंकेक्षण कार्य माह जनवरी 2024 में करवाए जाने हेतु 08 जनवरी को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं के सफल संचालन, सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा मॉनिटरिंग हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीआर मीणा ने बताया कि रतनगढ़ पंचायत समिति की मैलूसर ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी मुकेश कुमार शर्मा, मैणासर ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी लालचंद, नोसरिया ग्राम पंचायत के लिए लक्ष्मीनारायण, तारानगर पंचायत समिति की सोमसीसर ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी रामस्वरूप स्वामी, सात्यूं ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी रामस्वरूप धायल, सारायण ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी सुरेन्द्र कुमार वर्मा, राजगढ़ पंचायत समिति की डोकवा ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी विजयदान, गागड़वास ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी देवेन्द्र सिंह, न्यामा ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी जीवनराम नेहरा, सुजानगढ़ पंचायत समिति की नोरंगसर ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी रामानंद फलवाडिया, राजियासर मीठा ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी कमलकान्त बेदी, रणधीसर ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी घनश्याम भाटी तथा चूरू पंचायत समिति की मोलीसर बड़ा ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी रामनिवास, नाकरासर ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी रणजीत व रानासर ग्राम पंचायत के लिए सहायक विकास अधिकारी सोहनलाल को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur