जिले में संचालित राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को चूरू ब्लॉक की ग्राम पंचायत देपालसर में आयोजित राजस्व शिविर में ग्रामीणों के विभिन्न राजस्व प्रकरणों का मौके पर ही समाधान कर राहत प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने ग्रामीणों से कहा कि वे जागरुक एवं संगठित होकर गांव के विकास के लिए सकारात्मक प्रयास करें ताकि आमजन को आवश्यक सुविधाओं का अधिकाधिक लाभ मिल सके। उन्होंने शिविर में ग्रामीणों को भूमि पट्टे एवं बीज किट्स वितरित कर लाभान्वित किया। शिविर प्रभारी श्वेता कोचर ने बताया कि शिविर में ग्रामीणों के खाता विभाजन, खाता दुरूस्ती, नामान्तरकरण, कटानी रास्ते प्रकरण, हक त्याग, इजराय एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया। तहसीलदार महीपाल सिंह ने बताया कि शिविर में राजस्व प्रकरणों सहित ग्रामीणों की पेयजल, विधुत, रसद, अतिक्रमण, रास्ता विवाद सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी ताराचंद भामू, बलवीर सिंह ढाका, सरपंच बाबूलाल तालणिया, उप सरपंच मोहनलाल भेड़ा, पंचायत समिति सदस्य सुरेन्द्र सिंह, ग्राम सेवक रामपत कस्वां, कुरड़ाराम पिलानिया, मोहनसिंह राठौड़ सहित राजस्व एवं अन्य 15 विभागों के अधिकारी व कार्मिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ग्रामीण जागरुक होकर शिविरों का लाभ उठावें – चूरू जिला प्रमुख
ग्रामीण जागरुक होकर शिविरों का लाभ उठावें – चूरू जिला प्रमुख



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।