Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / ग्रामीण विकास मंत्री का चूरू क्षेत्र में पांच दिवसीय यात्रा कार्यक्रम बना

ग्रामीण विकास मंत्री का चूरू क्षेत्र में पांच दिवसीय यात्रा कार्यक्रम बना

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ 30 मई से 3 जून तक चूरू क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पंचायती राज मंत्री 30 मई को प्रातः 10 बजे पंचायत समिति चूरू के सरपंचों की आयोजित बैठक में भाग लेंगे तथा दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत लोहसना बड़ा में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर में एवं सायं 5 बजे पार्षदों की आयोजित बैठक में भाग लेंगे। ग्रामीण विकास मंत्री 31 मई को दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत थैलासर में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में भाग लेंगे तथा एक जून को दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत देपालसर में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर में भाग लेंगे तथा 2 जून को दूदवाखारा व घांघू में व 3 जून को सातड़ा में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे एवं 3 जून को चूरू से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur