Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई

,

भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई

श्रीमद् देवी भागवत कथा के उपलक्ष्य पर

फोटो- प्रियंका स्वामी

सरदारशहर ( जगदीश लाटा) यहां ताल मैदान में आयोजित श्री मद् देवी भागवत कथा के उपलक्ष्य पर आज भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्त्री पुरुष शामिल थे। कलश शोभायात्रा में एक से बढ़कर एक नृत्य मंडलियां शामिल थीं, जिनके मनभावन नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। कलश यात्रा में शामिल हजारों महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए मंगलगान करती हुई वातावरण को धार्मिकता से ओतप्रोत कर रही थी। ताल मैदान में 5 मई से आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा की व्यवस्था के लिए जोरदार पंडाल एवं टैंट की व्यवस्था की गई है। सुंदर एवं आधुनिक क्वालिटी वाले टैंट को लगाया गया है। गर्मी से बचाव के लिए पंखे कूलर की समुचित व्यवस्था की जाएगी। कथा के दौरान प्रात: 5 बजे नित्य स्तुति, साढ़े छह बजे प्रभात फेरी व दिन में डेढ़ बजे से पांच बजे तक कथा का वाचन किया जाएगा। सत्संग भजन संत आनंद जी एवं कथा वाचन किशन जी महाराज द्वारा किया जाएगा। कथा के दौरान रोजाना विविध झांकियां सजाई जाएगी।