Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / आदर्श आचार संहिता की पालना के निर्देश

आदर्श आचार संहिता की पालना के निर्देश

नगरपालिका सरदारशहर

चूरू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश गौतम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिले की नगरपालिका सरदारशहर के वार्ड सं. 32 के उप चुनाव करवाये जाने की घोषणा शुक्रवार को की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की इस घोषणा के साथ ही जिले की नगरपालिका सरदारशहर के वार्ड संख्या 32 में आदर्श आचरण संहिता के प्रावधान तुरन्त प्रभाव से लागू हो गये हैं, जो चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक लागू रहेंगे। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को वार्ड संख्या 32 के निर्वाचन क्षेत्र में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आदर्श आचरण संहिता की पूर्ण पालना करवाया जाना सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur