Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / गुमानाराम जाट हत्याकांड के हार्डकोर आरोपियों की न्यायालय में हुई पेशी

गुमानाराम जाट हत्याकांड के हार्डकोर आरोपियों की न्यायालय में हुई पेशी

कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच

सुजानगढ़, तेहनदेसर के गुमानाराम जाट हत्याकांड के हार्डकोर आरोपियों की न्यायालय में पेशी हुई। आरोपी विक्की उर्फ रूपेंद्रपालसिंह को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल से, आरोपी जितेंद्र चारण को उदयपुर जेल से, तेजपालसिंह को चूरू जेल से कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच न्यायालय तक लाया गया। आरोपियों के अधिवक्ता एडवोकेट रमेश गुलेरिया ने बताया कि आरोपी विक्की उर्फ रूपेंद्रपालसिंह, जितेंद्र चारण को न्यायालय में चार्ज सुनाये गये। उसके बाद सभी आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच वापस भेजा गया। वहीं आरोपी विक्की व जितेंद्र चारण का कुछ देर के लिए भोजन हेतु पुलिस थाने में भी ठहराव हुआ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur