Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / रतनगढ़ में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न

रतनगढ़ में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न

रतनगढ़ (चूरू)। भारत विकास परिषद्, रतनगढ़ शाखा द्वारा सेठ बैजनाथ भारतीया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत और संबोधन
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विद्यालय परिवार ने अतिथियों का शाब्दिक स्वागत किया।

  • चाकलान ने भारत विकास परिषद् का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया।
  • राजेंद्र सिंह बिदावत ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन के महत्व पर प्रकाश डाला।
  • मदन दास स्वामी ने नशे के दुष्परिणाम बताए।
  • विनोद कुमार वर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शिक्षकों और विद्यार्थियों का सम्मान
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर अध्यापिकाएं भारती शर्मा, पद्मश्री सैन और सीमा वर्मा को दुपट्टा, कंठ हार, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार अपनी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी जासमीन, भारती प्रजापत और सुनील नायक को भी सम्मानित किया गया।

नशा मुक्ति शपथ और आभार
शाखा सचिव परमेश्वर लाल आत्रेय ने उपस्थित विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलाई और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। संस्था प्रधान भारती शर्मा ने भारत विकास परिषद् के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

अन्य उपस्थितजन
कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष शैलेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर चंद्र शेखर शर्मा, अन्तिम दुबे, साधूराम सम्पत सहित अनेक शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur