चूरू, राज्य सरकार के निर्देशानुसार चल रहे हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में तिरंगा मेला आयोजित होगा। उद्योग महाप्रबंधक नानुराम गहनोलिया ने बताया कि मेला अंतर्गत जिला स्तरीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्घाटन सोमवार सवेरे 11.15 बजेे होगा। जिला प्रमुख वंदना आर्य की अध्यक्षता में होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हरलाल सहारण होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी रहेंगे। इस जिला स्तरीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी का उद्देश्य जिले के दस्तकारों, बुनकरों, घरेलू सजावटी सामान आदि बनाने वाले दस्तकारों के उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग के लिए उनके उत्पादों का प्रदर्शन व बिक्री हेतु एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाना है। प्रदर्शनी में जिले के दस्तकारों द्वारा बनाये जा रहे चन्दन की लकड़ी के उत्पाद, हैण्डलूम उत्पाद, वुडन हैण्डीक्राफ्ट एवं वुडन फर्नीचर के उत्पाद, होम डेकोरेशन उत्पाद, बच्चों के खिलौने, लोहे के हैण्डीक्राफ्ट उत्पाद, मसाले, पापड़, मंगोड़ी एवं बड़ी, बूंदी-बंधेज के प्रोडक्ट, रेडिमेड गारमेण्ट सहित बच्चों के मनोरंजन के लिये उत्पाद की स्टॉलें लगाई जायेंगी। इस दौरान तिरंगा शपथ कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में दोपहर 2 बजे कवि सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / तिरंगा मेले में होगा चूरू जिले की दस्तकारी का प्रदर्शन
तिरंगा मेले में होगा चूरू जिले की दस्तकारी का प्रदर्शन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।