रतनगढ़, [शुभाष प्रजापत ] चूरू रोड़ स्थित चौथूराम शिवभगवान कम्मा के नोहरे में चल रही जनता रामलीला में बुधवार की रात लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। रामलीला शुरू होने से पूर्व इन्द्रचंद सीमार ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की। कमेटी के पूर्व अध्यक्ष निरंजन ताम्रायत ने बताया कि लीला के मंच पर सुग्रीव राम मिलाप, राम हनुमान मिलाप, बाली सुग्रीव युद्ध, बाली वध, हनुमान का लंका में विभिषण से मिलना, सीता रावण संवाद, अक्षयकुमार वध, मेघनाथ हनुमान युद्ध की लीला का मंचन किया गया। कमेटी के संस्थापक निदेशक शिवभगवान कम्मा ने बतया कि राम का कमल महर्षि, लक्ष्मण का राकेश कम्मा, सीता का रवि भार्गव, हनुमान का विशाल जांगिड़, बाली का ओमप्रकाश नाई, सुग्रीव का दयाचंद कम्मा, तारा का योगेश घोड़ेला, छोटे अंगद का कृष्णा स्वामी, रावण का मयंक ताम्रायत, मेघनाथ का चंदन नाहरिया, विभिषण का राकेश कम्मा, अक्षयकुमार जयंत ताम्रायत सहित कई कलाकारों ने अपने अभिनय पर दर्शकों की खूब तालियां बटौरी। लीला का संचालन प्रदीप कुमार व वेदप्रकाश महर्षि ने संयुक्त रूप से किया।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / संवादों से भरी लीला में हनुमान ने किया लंका दहन
संवादों से भरी लीला में हनुमान ने किया लंका दहन




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।