Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / देशी रिवॉल्वर के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार

देशी रिवॉल्वर के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार

तीन दिन के रिमांड पर लिया

चूरु, [सुभाष प्रजापत ] रतननगर पुलिस ने गश्त के दौरान उंटवालिया चौराहा के पास हरियाणा के युवक के पास से एक देसी लोडेड रिवॉल्वर जब्त की है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।रतननगर थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम शनिवार दोपहर गश्त कर रही थी। तभी उंटवालिया चौराहा के पास एक युवक इधर-उधर घूमता हुआ दिखाई दिया। गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को देखकर वह छुपने और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली। तब उसके पास से एक लोडेड देषी रिवॉल्वर मिला, जिसमें छह जिंदा कारतूस लोड थे। पुलिस ने खुलेआम अवैध रूप से हथियार दिखाने के आरोप में नियोंद हरियाणा निवासी सुखविन्द्रराम (40) को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार जब्त कर लिया। पुलिस ने शनिवार शाम हथियार लेकर घूमने के आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जहां पुलिस युवक से हथियार के संबंध में पूछताछ करेगी। कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कॉन्स्टेबल चेतराम, कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश और देवीलाल शामिल थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur