चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सावन के तीसरे दिन बुधवार सुबह चूरू में झमाझम बारिश हुई। करीब 45 मिनट हुई बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। बारिश से लोगों को उमस वाली गर्मी से भी काफी राहत मिली है। इससे पहले मंगलवार रात आसमान में घने बादल छाये रहे। वहीं बुधवार सुबह बादलों के साथ ठंडी हवाएं चली। जिससे सुबह के समय मौसम खुश मिजाज हो गया। जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेषक राधेष्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा व अजमेर संभाग के अनेक स्थानों पर आगामी चार पांच दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना बनी हुई है। वहीं पष्चिमी के बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। अंचल में दो दिनो में हुई बारिश किसानों की फसलों के लिए वरदान साबित होगी। बारिश के बाद गर्वमेंट डीबी अस्पताल, पुराना पोस्ट ऑफिस, नया बस स्टैंड, लोहिया कॉलेज के सामने, नेचर पार्क के सामने, सुभाष चैक, आई हॉस्पिटल के सामने, सैनिक बस्ती, जोहरी सागर के सामने, बागला स्कूल के सामने व भाई जी चैक सहित मुख्य बाजारों व अन्य मार्गों पर बारिश का पानी एकत्रित हो गया। शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास वाली गली में बरसाती पानी एकत्रित होने से वहां आवागमन भी बंद हो गया है। वहीं सुभाष चैक स्थित बागला स्कूल के सामने बरसाती पानी एकत्रित होने से स्कूल आने जाने वाले व बाजार के व्यापारियों को भी परेषानी उठानी पड़ रही है। वहीं बागला स्कूल के पीछे परषुराम भवन के पास भी बरसाती पानी सड़क पर एकत्रित हो गया है। जिससे लोगों को काफी परेषानी उठानी पड़ती है।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सावन के तीसरे दिन हुई झमाझम बारिश
सावन के तीसरे दिन हुई झमाझम बारिश




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।