Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : हाईटेंशन लाइन से स्पार्किंग, खेतों में आग

,

Churu News : हाईटेंशन लाइन से स्पार्किंग, खेतों में आग

तेज हवा से आग ने लिया विकराल रूप, किसानों ने मिलकर पाया काबू

Fire breaks out in farm due to high tension line sparking Ratangarh

चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र में मालपुर रोड पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया।

यहां हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग होने से खेतों की बाड़बंदी में आग लग गई


देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप

आग लगने के बाद तेज हवा के कारण लपटें तेजी से फैलने लगीं

कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।


किसानों ने मिलकर बुझाई आग

सूचना मिलते ही आसपास के किसान मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने में जुट गए।

किसानों ने जोधपुर डिस्कॉम को सूचना देकर बिजली कटवाई


दमकल नहीं पहुंची, जेसीबी से किया प्रयास

नगरपालिका को दमकल के लिए सूचना दी गई, लेकिन दमकल मौके पर नहीं पहुंच सकी

इसके बाद किसानों ने जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया


फसल को हुआ नुकसान

जानकारी के अनुसार, यह खेत परमेश्वरी ढाका और मोहन सिहाग के हैं।

आग से ढाका के खेत में खड़ी ईसबगोल की फसल को नुकसान पहुंचा है।


स्पार्किंग बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग के कारण यह आग लगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur