Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सालासर बालाजी मंदिर में लगाई धोक

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सालासर बालाजी मंदिर में लगाई धोक

हनुमानजी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश में खुशहाली के लिए कामना की

चूरू, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला व उनकी धर्मपत्नी जानकी शुक्ला ने शुक्रवार को जिले के सालासर बालाजी मंदिर में धोक लगाई और हनुमानजी के दर्शन व पूजा – अर्चना कर देश- प्रदेश में खुशहाली के लिए कामना की। सालासर पहुंचने पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने राज्यपाल शुक्ला का स्वागत किया। इस अवसर पर जीतमल पुजारी, यशोदानंदन पुजारी, मनोज पुजारी, अजय पुजारी, मनीष पुजारी ने पूजा अर्चना करवाई तथा राज्यपाल शुक्ला का बालाजी का चित्र व दुपट्टा भेंट कर अभिनंदन किया।

इस दौरान एडीसी साईं डी वर्मा, सुजानगढ़ एडीएम मंगलाराम पूनिया, एएसपी दिनेश कुमार, एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, तहसीलदार राजू देवी, कुलदीप सिंह, आदित्य, सीओ दरजाराम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूलसिंह बाजिया, एसीडी से पंकज मांझू, सीआई पुष्पेंद्र झाझड़िया, नायब तहसीलदार अमरसिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur