Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शनिवार को सालासर आएंगे

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शनिवार को सालासर आएंगे

चूरू, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला शनिवार, 13 जनवरी को सालासर आएंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर पीआर मीणा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल शुक्ला शनिवार को सवेरे 9.45 बजे सर्किट हाउस, नागौर से प्रस्थान कर सवेरे 11.30 बजे सालासर पहुंचेंगे। सालासर मंदिर में दर्शन कर लंच के बाद जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों को प्रोटोकॉल, आवास, सुरक्षा व कानून व्यवस्था सहित समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur