Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सालासर बालाजी पहुंचे असम CM हिमंता बिस्वा शर्मा, की पूजा-अर्चना

सालासर बालाजी पहुंचे असम CM हिमंता बिस्वा शर्मा, की पूजा-अर्चना

बालाजी के दर्शन कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Assam CM Himanta Biswa Sarma Salasar Balaji temple darshan Churu

चूरू, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा शनिवार को सालासर बालाजी मंदिर पहुंचे।

यहां उन्होंने बालाजी के दर्शन कर धोक लगाई और पूजा-अर्चना की


देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री ने मंदिर में पूजा के दौरान देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

पूजा-अर्चना मंदिर के पुजारी परिवार द्वारा विधि-विधान से करवाई गई।


पुजारियों ने किया सम्मान

मंदिर में धर्मवीर पुजारी, कमल पुजारी, देवीप्रकाश, सुरेश और अर्जुन सहित पुजारी परिवार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

उन्हें बालाजी का चित्र और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया गया।


प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्वागत

चूरू आगमन पर जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और एसपी निश्चय प्रसाद ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान उन्होंने जिले की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी।


कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर:

  • एडीएम संतोष कुमार मीना
  • एएसपी दिनेश कुमार
  • एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा
  • तहसीलदार गिरधारी पारीक
  • सीओ दरजाराम
  • पुष्पेंद्र झाझड़िया

सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur