Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : खुडे़रा बड़ा में सर्व हिंदू समाज सम्मेलन आयोजित

Churu News : खुडे़रा बड़ा में सर्व हिंदू समाज सम्मेलन आयोजित

Hindu community gathering at Hanuman temple Khudera Bada Ratangarh

हनुमान मंदिर में सर्व हिंदू समाज सम्मेलन, एकता और संस्कार का संदेश
रतनगढ़ तहसील के ग्राम खुडे़रा बड़ा में सर्व हिंदू समाज के ग्रामीणों द्वारा हनुमान मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

समाज में एकता और सद्भाव का संदेश

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अरविंद मिश्रा रहे।

उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शताब्दी वर्ष में आयोजित ऐसे सम्मेलनों का उद्देश्य समग्र हिंदू समाज में स्नेह, सौहार्द और एकता का संचार करना है।

“हमारा पूरा गांव एक परिवार है और सभी समाज के लोगों को आपसी सद्भाव और ऐक्य भाव से रहना चाहिए।” – अरविंद मिश्रा

संस्कार और परंपराओं पर दिया जोर

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि गांव के मंदिर में प्रतिदिन संध्या आरती में एक साथ शामिल हों और परिवार के साथ बैठकर बच्चों को संस्कार और शिक्षाप्रद कहानियों के माध्यम से प्रबोधन दें।

इसके साथ ही संयुक्त परिवार की जीवनशैली अपनाने और स्वदेशी संस्कृति व रीति-रिवाजों का पालन करने पर भी जोर दिया।

जैविक खेती अपनाने की अपील

वक्ताओं ने कहा कि रासायनिक खेती के बजाय गोबर से बनी जैविक खाद का उपयोग करना चाहिए, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों सुरक्षित रहेंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे पंच परिवर्तन अपनाकर देश की अखंडता, उन्नति और समृद्धि में योगदान दिया जा सकता है।

जनसेवा करने वाले लोगों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में जनसेवा करने वाले गणमान्य लोगों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती और हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ।

कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह ने किया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित

इस अवसर पर नंदलाल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, रामेश्वर लाल ढूकिया, चंद्राराम प्रजापत, आदूराम माहिच, सोहनलाल ढूकिया, मांगीलाल प्रजापत, प्रभु सिंह, गिरधारीदान चारण, प्रतापदान चारण, भंवर सिंह मेड़तिया, ओमप्रकाश मंडार, गोपाल प्रजापत, बेगाराम नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।