Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / श्रीबालाजी गौशाला संस्थान में 51 फुट का ध्वजारोहण

श्रीबालाजी गौशाला संस्थान में 51 फुट का ध्वजारोहण

108 ऊंची लगाई ध्वजा

कार्यक्रम में उमड़े सैंकड़ो श्रद्धालु

सुजानगढ़, [सुभाष प्रजापत ] अयोध्या में श्रीराम मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सालासर की श्रीबालाजी गौशाला संस्थान में गौमाता की पूजा अर्चना कर आरती की गई।गौशाला के अध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम आज विराजमान हो रहे हैं, पूरा सालासर बालाजी धाम राममय हो गया है, इसी को लेकर गौशाला में श्रीराम की 51 फुट की ध्वजा फहराई गई है,ध्वजा 108 फुट की ऊंचाई पर फहराई गई है।इससे पूर्व ध्वजारोहण के बाद में हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ किया गया।पंडित लालचन्द ने विधिविधान से गौमाता की पूजा अर्चना करवाकर मंत्रोच्चार वैदिक रीति से जयश्री राम के जयकारों के साथ ध्वजारोहण किया।इस दौरान शिशुपाल शर्मा, भागीरथ शर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा, संदीप रतेरिया सहित गौशाला के कर्मचारी मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur