Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / कक्षा एक से 5 तक के विद्यार्थियों का 14 जनवरी तक अवकाश घोषित 

,

कक्षा एक से 5 तक के विद्यार्थियों का 14 जनवरी तक अवकाश घोषित 

  • चूरू, जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने जिले में शीतलहर को देखते हुए कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।

आदेश के अनुसार, चूरू जिले में शीतलहर की स्थिति को देखते हुए जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बालक-बालिकाओं के लिए 9 से 14 जनवरी तक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इस दौरान कक्षा 1 से कक्षा 5 तक की कक्षाओं का अवकाश घोषित किया गया है एवं कक्षा 6 से कक्षा 8 तक की कक्षाओं के लिए विद्यालय समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक निश्चित किया गया है। कक्षा 09 से कक्षा 12 तक की कक्षाओं का संचालन निर्धारित समयानुसार रहेगा। शिक्षकों व अन्य कार्मिकों एवं संचालित अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur