Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / गोधुली वेला में हुआ शहर में विभिन्न स्थानों पर होलिका का दहन

गोधुली वेला में हुआ शहर में विभिन्न स्थानों पर होलिका का दहन

बुराई की प्रतीक होलिका को जलाकर लगाए भक्त प्रहलाद के जयकारे

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] होली का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोगों ने बुराई की प्रतीक होलिका का दहन किया। मुख्य कार्यक्रम होली धोरा पर हुआ। जहां पर पालिकाध्यक्ष अर्चना सारस्वत ने शाही लवामजे के साथ पहुंची तथा गोधुली वेला में पूजा-अर्चना कर होलिका का दहन किया। इस दौरान भक्त प्रहलाद के नारों से वातावरण गुंजायमान हो गया। प्राचीन भूतनाथ मंदिर के पास पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोषकुमार इंदौरिया ने पूजा-अर्चना कर होलिका का दहन किया। इसके अलावा भानीधोरा, वाल्मीकि बस्ती सहित विभिन्न स्थानों पर भी होलिका का दहन कर सुख समृद्धि की कामना की गई। इस मौके पर पालिका के कर्मचारी व पार्षदों सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur