Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / श्री संपत शक्ति माता प्रचार समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन

श्री संपत शक्ति माता प्रचार समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] श्री संपत शक्ति माता प्रचार समिति के तत्वावधान में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। ताड़केश्वर पुरोहित के सानिध्य में हुए कार्यक्रम में समाजसेवी सुशीलकुमार सुरेका, लीलाधर सराफ, किशनकृष्ण सराफ, सुरेश भुवालका मंचस्थ अतिथि थे। इस दौरान वक्ताओं ने श्री संपत शक्ति माता की 60वीं पुण्यिथि पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक महोत्सव के संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि समिति द्वारा आगामी दिनों में समाजसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का भी संचालन किया जाएगा। समिति द्वारा छात्राओं को स्कॉलरशीप, महिलाओं को सिलाई व विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण, खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान व अन्य संसाधन उपलब्ध करवाने, पौधरोपण के साथ-साथ युवाओं की स्कील डवलप कर रोजगार उपलब्ध करवाना आदि मुख्य रूप से शामिल है। इस दौरान उपस्थित लोगों से भी इन कार्यों के प्रति सुझाव आमंत्रित किए गए, ताकि और अच्छे तरीके से इनका संचालन किया जा सके। कार्यक्रम को मंचस्थ अतिथि के साथ-साथ विष्णु सराफ, प्रदीपकुमार, ओम सारस्वत, पवनकुमार माटोलिया, मुरलीधर शर्मा, गायक कलाकार एसपी वर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विजय सराफ, जगदीश स्वामी, पवन अग्रवाल, हरीश भुवालका सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय मुरारका ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur