Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू जिले के 53 आयुर्वेदिक चिकित्सकों का सम्मान

चूरू जिले के 53 आयुर्वेदिक चिकित्सकों का सम्मान

चूरू, राजस्थान औषधालय (आरएपीएल ग्रुप) मुम्बई द्वारा भारत भर में चलाये जा रहे डॉक्टर्स सम्मान समारोह के तहत चूरू के लोहिया कॉलेज के समीप स्थित निजी होटल में डॉक्टर्स सम्मान समारोह रविवार देर रात सम्पन्न हुआ। इसमें जिले भर के 53 आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। डॉक्टर्स सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर एसएम शर्मा ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने जान की बाजी लगाकर कोविड-19 के दौरान लाखों मरीजों की जिंदगी बचाई। असल कोरोना योद्धा आयुर्वेद के चिकित्सक हैं, भारत में आयुर्वेदिक औषधियों का इस्तेमाल करने के कारण ही देश से कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आई थी, उस समय आयुर्वेद के कारण ही कोरोना नियंत्रित हो पाया था।

डॉ. शर्मा ने कहा कि समारोह में उन आयुर्वेदिक चिकित्सकों का सम्मान किया गया, जिन्होंने जिले में कोरोना के दौरान निस्वार्थ भाव से आमजन की सेवाएं दी। उसी को देखते हुए आरएपीएल ग्रुप ने आयुर्वेदिक डॉक्टर्स का सम्मान कर नई ऊर्जा दी हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा जिले में कोरोना काल के दौरान सेवा की गई, उसी का परिणाम हैं, कि राजस्थान औषधालय ने उन्हें सम्मान से नवाजा। इस दौरान कार्यक्रम में बतौर अतिथि डॉ. कमल वशिष्ठ ने कहा कि कोविड-19 के दौरान आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने जान की बाजी लगाकर मानवीय सेवा कर साबित किया कि एक चिकित्सक भगवान का दूसरा रूप होता हैं, आयुर्वेदिक औषधियां कोरोना के दौरान कारगर साबित हो रही थी, उस समय आयुर्वेद के डॉक्टर्स पर बड़ी जिम्मेवारियां आई, जिसका चूरू जिले के चिकित्सकों ने सामना किया। उसी मेहनत को समझते हुए राजस्थान औषधालय ने सम्मानित कर आयुर्वेदिक डॉक्टर्स को नई दिशा दी है। उन्होंने आरएपीएल ग्रुप के चैयरमेन रहे डॉ. सलाऊदीन चोपदार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने भारत में नशा मुक्त अभियान की शुरुआत कर देश के लाखों लोगों को नशा मुक्ति की दवा देकर नया जीवनदान दिया।

डॉक्टर्स सम्मान समारोह में वैद्य रेवती रमन शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद पद्धति को अपनाकर कोरोना को हराया जा सकता है, कोविड-19 से लड़ने के लिए आयुर्वेद नई-नई खोज कर दवाई तैयार कर रहा हैं, उन्होंने सम्मानित हुए सभी चिकित्सकों को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरह आरएपीएल ग्रुप ने जिले के डॉक्टर्स को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया है, चिकित्सकों ने जिस तरह से जिले में कोरोना काल के दौरान सेवा की, उसी का परिणाम हैं, कि राजस्थान औषधालय ने उन्हें सम्मान से नवाजा। समारोह में बतौर अतिथि डॉ. मानक शर्मा ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने आयुर्वेदिक प्रणालियों का उपयोग करते हुए मरीजों को काढ़ा सहित अन्य प्रकार की आवश्यक दवा उपलब्ध करवाई, जो कि कारगर साबित हुई। आरएपीएल ग्रुप ने जिस तरह डॉक्टर्स का सम्मान किया हैं, उससे हर चिकित्सक का मनोबल बढ़ा है। भारत की प्राचीनतम पद्धति की पूरे विश्व ने प्रशंसा की है, जिसको आरएपील ग्रुप मॉडर्न बनाकर विश्व भर में पेश कर रहा है। समारोह की शुरूआत धन्वतंरि पूजा से की गई, जिसमें अतिथियों ने धन्वतंरि की प्रतिमा पर दीप प्रजवल्लित किया। डॉक्टर्स सम्मान समारोह में अतिथियों का राजस्थान औषधालय मुम्बई परिवार की ओर से माला, शॉल, साफा प्रतीक चिन्ह् भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में आरएपीएल ग्रुप के चेयरमैन रहे डॉ. सलाऊदीन चोपदार को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह मे डॉक्टर कविता धनखड़, डॉक्टर प्रतिभा ढाका, डॉक्टर दीप मेड़तिया, आरएपीएल ग्रुप की ओर से मुकुल सिंह सोढा, इमरान खान, देवेंद्र कुमार यादव, प्रमोद कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर्स मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur