Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / पत्नी व उसके प्रेमी की प्रताड़ना से मजबूर पति ने दी जान

पत्नी व उसके प्रेमी की प्रताड़ना से मजबूर पति ने दी जान

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू के सिद्धमुख थाना क्षेत्र के गांव बूंगी में पत्नी व उसके प्रेमी की प्रताड़ना से मजबूर पति ने खेत में पेड़ से लटकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर सिद्धमुख पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतरवाकर अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।सिद्धमुख थानाधिकारी रामकरण सिद्धू ने बताया कि बूंगी निवासी सोनू ने रिपोर्ट दी कि उसके बड़े भाई राजवीर की शादी हरियाणा के ईसरवाला निवासी प्रियंका के साथ हुई थी। उसके भाई की पत्नी प्रियंका और गांव के ही युवक ईश्वर के साथ अवैध संबंध थे। काफी बार समझाने के बाद भी दोनों अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। प्रियंका राजवीर पर तलाक देने के लिए दबाव बनाने लगी। प्रियंका पहले भी ईश्वर के साथ भाग गयी थी। जिसका सिद्धमुख थाने में मामला भी दर्ज है। उसका भाई राजवीर व प्रियंका 28 अक्टूबर को ससुराल से वापस आते समय सादुलपुर बस स्टैंड पहुंचे। जहां प्रियंका को प्रेमी ईश्वर मिल गया। ईश्वर प्रियंका को अपने साथ ले जाने लगा। जिस पर राजवीर उनको मना कर दिया। जिस पर राजवीर के साथ मारपीट की गयी। जिसकी जानकारी राजवीर ने गांव आकर परिजनों को दी। उस समय राजवीर काफी डरा सहमा हुआ था। राजवीर कहने लगा कि प्रियंका को अगर वह नहीं छोड़ेगा तो ईश्वर उसे जान से मार देगा।रिपोर्ट में बताया कि देर रात तक राजवीर वापस घर नहीं आया। जिसको गांव में तलाश किया गया। जिसका कुछ पता नहीं चला। फिर खेत में जाकर देखा तो खेजड़ से लटका हुआ मिला। रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई राजवीर को ईश्वर तथा उसकी भाभी प्रियंका ने अपने नाजायज संबंध जारी रखने के लिए तंग परेशान तथा सुसाइड करने के लिए उकसाया। जिससे उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। पुलिस ने ईश्वर और प्रियंका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया।