Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : चूरू में ICMR-NIV टीम ने लिए सैंपल, जागरूकता अभियान

,

Churu News : चूरू में ICMR-NIV टीम ने लिए सैंपल, जागरूकता अभियान

ICMR NIV team collecting samples in Churu district

खसरा, रूबेला व हेपेटाइटिस पर स्वास्थ्य विभाग के साथ सर्वे
चूरू, जिले में खसरा (मीजल्स), रूबेला और हेपेटाइटिस रोगों की स्थिति जानने के लिए ICMR-NIV पूणे की टीम ने भ्रमण कर सैंपल संग्रह किए।

टीम ने चिकित्सा विभाग के साथ समन्वय करते हुए आमजन को टीकाकरण और रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया।


किन क्षेत्रों में हुआ सर्वे?

सीएमएचओ डॉ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि टीम ने जिले के:

  • उप स्वास्थ्य केन्द्र उंटवालिया
  • कोलासर
  • प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नोसरिया
  • सुजानगढ़ और रतनगढ़ के शहरी क्षेत्र

में स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ सर्वे और जागरूकता गतिविधियां कीं।


बच्चों के लिए लिए गए ब्लड सैंपल

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रवीण झुरिया ने बताया कि आयु वर्ग के अनुसार बच्चों के मीजल्स (खसरा), रूबेला और हेपेटाइटिस के ब्लड सैंपल लिए गए।

इन सैंपलों की जांच राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान पूणे में की जाएगी।


आईडीएसपी टीम भी रही साथ

आईडीएसपी के एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ बजरंग लाल ने बताया कि एनआईवी टीम में सदस्य राहुल जगताप, प्रदीप, रूतिक और सचिन शामिल रहे।

टीम ने टीकाकरण की स्थिति, रोग के संभावित मामलों और जागरूकता स्तर का आकलन किया।