Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / किराए के मकान में चल रही थी अवैध गतिविधियां

किराए के मकान में चल रही थी अवैध गतिविधियां

कच्चा बस स्टैंड के पास से तीन लोगों किया गिरफ्तार

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सरदारशहर डीएसपी अनिल कुमार माहेश्वरी ने शनिवार दोपहर बाद शहर के कच्चा बस स्टैंड के पास किराए के मकान में चल रही अवैध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि लालासर के सचिन पुत्र भीमराज जाट, हरदेसर के विक्रम पुत्र भंवरदास स्वामी, रूपलीसर के रामनिवास पुत्र भंवरलाल जाट को गिरफ्तार किया है। डीएसपी ने शनिवार शाम को बताया कि शहर में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई जब तक जारी रहेगी जब तक पूरी तरह से अवैध गतिविधियां बंद नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि जिस उद्देश्य से कैफे बनाए जाते हैं कैफे संचालक उसी उद्देश्य से से संचालित करें, अन्यथा पुलिस उन पर कार्रवाई करेगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur