चूरू, [ सुभाष प्रजापत ] चूरू में कोतवाली पुलिस और डीएसटी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एनएच 52 पर झंकार होटल के पास एक ट्रक से अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी जय यादव के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन फ्लश आउट चलाया जा रहा है। कोतवाली थाने के एसआई सुरेंद्र बारूपाल ने बताया कि डीएसटी की सूचना पर झंकार होटल के पास नाकाबंदी की गई। एक गुजरात नंबर के संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की गई। ट्रक में बॉक्स की आड़ में अवैध शराब छिपाई गई थी।पुलिस ने ट्रक से 24 कार्टन अवैध शराब जब्त की है। गुजरात के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दादा भाई उमर भादरका (37) और नयूम हुसैन कुरेशी (24) हैं। दोनों के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।पूछताछ में पता चला कि शराब हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी। जब्त की गई शराब और ट्रक की कीमत 20 लाख रुपए है। इस कार्रवाई में कोतवाली सीआई सुखराम चोटिया, डीएसटी प्रभारी अमर सिंह सहित कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चूरू में 20 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
चूरू में 20 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।