Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News : 50 लाख की अवैध अफीम खेती पकड़ी, किसान गिरफ्तार

,

Churu News : 50 लाख की अवैध अफीम खेती पकड़ी, किसान गिरफ्तार

Police seized illegal opium plants from farm in Sujangarh village

करीब 2 बीघा जमीन में उगाए गए 31 हजार से अधिक पौधे, कीमत करीब 50 लाख
सुजानगढ़ (चूरू) – सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भाशीणा गांव में अवैध अफीम की खेती पकड़ी है। पुलिस ने मौके से 31 हजार 200 अफीम के पौधे जब्त किए हैं, जिनका कुल वजन करीब 2 हजार 696 किलो बताया गया है।


2 बीघा जमीन में उगाई गई थी अफीम

पुलिस के अनुसार करीब 2 बीघा जमीन में अफीम की अवैध खेती की गई थी। यह फसल लगभग 15 दिन बाद पकने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर दी।


20 घंटे तक चली पुलिस कार्रवाई

सदर थाना के सीआई पुष्पेंद्र झाझड़िया ने बताया कि यह कार्रवाई करीब 20 घंटे तक लगातार चली

इस दौरान एसआई गीतारानी सहित पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।

कार्रवाई सोमवार दिन में शुरू होकर मंगलवार सुबह तक जारी रही।


78 कट्टों में भरकर थाना लाए गए पौधे

पुलिस ने जब्त किए गए अफीम के पौधों को 78 प्लास्टिक के कट्टों में भरकर दो पिकअप वाहनों से सदर थाना पहुंचाया।

इन पौधों की अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।


प्याज और सौंफ की फसल के बीच उगाए थे पौधे

पुलिस के अनुसार आरोपी किसान सांवताराम ने अफीम के पौधे प्याज और सौंफ की फसल के बीच उगाए थे, ताकि किसी को शक न हो।

हालांकि पुलिस की कार्रवाई में उसकी यह कोशिश नाकाम रही और उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।


पहली बार की थी कोशिश, पकड़ा गया किसान

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि किसान ने पहली बार अफीम की अवैध खेती करने की कोशिश की थी।

पुलिस मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।