चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सादुलपुर में चेक बाउंस के मामले में स्थानीय अदालत ने आरोपी 3 महीने का कारावास और 10 लाख रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियुक्त राजगढ़ तहसील के गांव भोजाण का निवासी रामनिवास मेघवाल है। जानकारी के अनुसार रामनिवास मेघवाल ने फाइनेंस कंपनी के जरिए 2009 में ऋण की सुविधा प्राप्त की थी। उसने आयशर ट्रैक्टर पर लोन कम हाइपोथैकेशन के अंतर्गत 3 लाख 25 हजार रुपए लिए थे। रामनिवास जिसे किश्तों में लौटना था। जिसके बाद रामनिवास ने ऋण राशि की अदायगी नहीं की।इसके बाद में उसने बकाया ऋण राशि आदि के भुगतान के लिए अपने बैंक खाते का पांच लाख रुपए का चेक श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी को दिया था। कंपनी द्वारा ये चेक बैंक में जमा करवाया गया, तो खाता बंद होने के कारण चेक बाउंस हो गया।बैंक अकाउंट क्लोज होने का नोट लगाकर कंपनी को चेक वापस भेज दिया। उसके बाद कंपनी ने अभियुक्त रामनिवास को कानूनी नोटिस दिया। मगर फिर भी रामनिवास ने राशि की अदायगी नहीं की। जिस पर कोर्ट ने आरोपी को दोषी मानते हुए दस लाख रुपए का जुर्माना और 3 माह के कारावास की सजा सुनाई है। परिवादी की ओर से इस मामले में पैरवी अधिवक्ता अजीत पचार और प्रेम सिंह बीका ने की।
Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / चेक बाउंस के मामले में दस लाख रुपए का जुर्माना और 3 माह का कारावास
चेक बाउंस के मामले में दस लाख रुपए का जुर्माना और 3 माह का कारावास




News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।