Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / मादक पदार्थ की तस्करी करने के मामले में 3 साल से फरार चल रहा बदमाश गिरफ्तार

मादक पदार्थ की तस्करी करने के मामले में 3 साल से फरार चल रहा बदमाश गिरफ्तार

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] मादक पदार्थ की तस्करी करने के मामले में 3 साल से फरार चल रहे 2 हजार रुपए के इनामी बदमाश को रतननगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रतननगर पुलिस ने यह कार्रवाई डीएसटी टीम के सहयोग से की है।रतननगर थानाधिकारी रूपाराम ने बताया कि रतननगर थाना का वांछित अपराधी ढाणी डीएसपुरा निवासी मदनलाल उर्फ मदिया जाट (30) सदर थाना के एक मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में 3 साल से फरार चल रहा था। शनिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एनएच 52 पर रतननगर के पास लग्जरी गाड़ी लेकर घूम रहा है। पुलिस ने डीएसटी के प्रभारी नवनीत सिंह के सहयोग से आरोपी को पकड़ लिया। जिसके पास से एक बिना कागजों की लग्जरी कार भी जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में रतननगर थानाधिकारी रूपाराम, डीएसटी प्रभारी नवनीत सिंह, हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार, कॉन्स्टेबल आनंद कुमार, मनोज कुमार, अनिल कुमार, कॉन्स्टेबल प्रमोद कुमार, धर्मेन्द्र, कुलदीप, मुकेश, मुकेश कुमार, अजय, मोहरपाल, रामफल, भीम, विक्रम, धन्नाराम और संदीप शामिल रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur