Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / शिवाजी सेवा संस्थान का “रंगरूड़ौ फाग उच्छब” का शुभारंभ

शिवाजी सेवा संस्थान का “रंगरूड़ौ फाग उच्छब” का शुभारंभ

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] शहर के सामाजिक एवं सांस्कृतिक सरोकारों की अग्रणी संस्था शिवाजी सेवा संस्थान की ओर से होली पर्व के उपलक्ष में 3 दिवसीय कार्यक्रम का पूर्व वन,पर्यावरण,खनिज एवं देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना व नगाड़े की थाप के साथ शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रिणवा ने कहा कि होली अनादिकाल से मनाई जा रही है। होली पर्व बंसत ऋतुराज से शुरु होकर मनुष्य में आनन्द व मस्ती का सरोबार का पर्व होता है। ऱगीलो राजस्थान के हरिश कत्थक एण्ड पार्टी, राजलदेसर द्वारा फाल्गुनी गीतों के साथ रोचक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से दर्शकों को थिरकने को मजबूर किया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष किशोर लाल बील, लिट्टू कल्पनाकांत, जयदेव प्रसाद माली, बनवारीलाल महरीवाल, गोविन्द सोनी, रामोतार नोखवाल, रावत मल नोहाल, शंकरलाल गुरार्वा, सुखाराम माली, रामोतार धानुका, बालकृष्ण माली, बनवारीलाल बील, अशोक वर्मा, मुरलीधर मंडगीरा, महैन्द गुर्जरगोड़, बनवारीलाल स्वामी, सुभाष वर्मा, मनोज पारीक सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur