Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Churu News: चूरू में स्वतंत्रता दिवस: वीरांगनाओं व कर्मयोगियों का सम्मान

Churu News: चूरू में स्वतंत्रता दिवस: वीरांगनाओं व कर्मयोगियों का सम्मान

चूरू, जिले में स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।

मुख्य अतिथि और जनप्रतिनिधि उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, पुलिस अधीक्षक जय यादव, जिला उप प्रमुख महेंद्र न्यौल, प्रधान दीपचंद राहड़, अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और आमजन मौजूद रहे।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

समारोह में 65 अधिकारियों, कर्मचारियों, संस्थाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों को उत्कृष्ट कार्य एवं उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र दिए गए।
ओमबाई, न्यामत, किरण देवी, सुप्यार देवी, संतोष देवी, भतेरी देवी, वेद कौर, जमना देवी, सहनाग जैसी वीरांगनाओं तथा ओमप्रकाश सारस्वत, रामगोपाल शर्मा जैसे लोकतंत्र सेनानियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

‘चूरू की धरती शौर्य, सेवा और संस्कृति की मिसाल’

अपने संबोधन में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि चूरू की धरती ऐतिहासिक रूप से शौर्य, सेवा और संस्कृति का प्रतीक रही है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1930 को यहां के क्रांतिकारियों ने धर्मस्तूप पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति और साहस का परिचय दिया था।

विकास और जनकल्याण की दिशा में प्रयास

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में चूरू जिला प्रशासन जनकल्याण योजनाओं और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने में जुटा है।

  • ‘वंदे गंगा – जल संरक्षण अभियान’ के तहत 4 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया।
  • मिशन हरियालो राजस्थान में इस वर्ष 23 लाख से अधिक पौधे लगाए जा रहे हैं।
  • ऑर्गन डोनेशन अभियान में चूरू जिले ने 10,351 पंजीकरण के साथ देश में छठा स्थान प्राप्त किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभक्ति का रंग

केन्द्रीय विद्यालय, जैन श्वेतांबर तेरापंथी उमावि, आरडीएस पब्लिक स्कूल सुजानगढ़, लॉडर्स इंटरनेशनल उमावि, लिटिल फ्लॉवर स्कूल, राजकीय सर्वहितकारिणी बालिका विद्यालय, कस्तूरबा गांधी विद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और व्यायाम प्रदर्शन पेश किए।

गणमान्य लोग भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र दादरवाल, चूरू एसडीएम बिजेंद्र सिंह, सुजानगढ़ एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, डीवाईएसपी सुनील झाझड़िया, आयुक्त अभिलाषा सिंह, कप्तान (नेवी) कंवर दलीप सिंह, वासुदेव चावला, चंद्राराम गुरी, बंसत शर्मा, अभिषेक चोटिया, नरेन्द्र काछवाल, सुशील लाटा, नारायण बेनीवाल, रवि दाधीच, आकाश सैनी, गोपाल बालाण, धर्मेन्द्र राकसिया सहित बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur