Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / अपने स्वर्णिम काल में पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा भारत – मोदी

अपने स्वर्णिम काल में पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा भारत – मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया प्रदेश भर में 17 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण, शिलान्यास व उद्घाटन,

जिले के सभी विधानसभा मुख्यालयों पर आयोजित हुए कार्यक्रम,

जिला मुख्यालय पर विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी, एडीएम उत्तमसिंह शेखावत, सीईओ पीआर मीणा, प्रधान दीपचंद राहड़ सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थी व आमजन रहे मौजूद, राज्य स्तर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी किया संबोधित, कहा- राजपथ को कर्तव्यपथ में बदल रही प्रदेश की डबल इंजन की सरकार

चूरू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को प्रदेश भर में 17 हजार करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण, शिलान्यास व उद्घाटन किया तथा प्रदेश की जनता को संबोधित किया। जिले के सभी विधानसभा मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रम वीसी के जरिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़े रहे तथा सभी कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का प्रसारण किया गया। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में चूरू विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी, एडीएम उत्तमसिंह शेखावत, सीईओ पीआर मीणा, प्रधान दीपचंद राहड़, चूरू एसडीएम अनिल कुमार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थी व आमजन उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 17 हजार करोड़ रुपए के रोड, रेल, सौर उर्जा, पानी व एलपीजी के विकास कार्यों से विकसित भारत- विकसित राजस्थान का संकल्प पूरा होगा। इन परियोजनाओं से राजस्थान के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। भारत अपने स्वर्णिम काल से गुजर रहा है और पूरे आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है।

इसी क्रम में जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समाज के गरीब वर्ग के कल्याण की सोच के साथ काम किया है। प्रधानमंत्री ने घर-घर शौचालय निर्माण से महिलाओं के सम्मान और आत्मविश्वास को बढ़ाया है। प्रधानमंत्री सम्पूर्ण राष्ट्र के के लिए एक विजन और शक्ति से काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को ओडीएफ बनाने की मुहिम में चूरू जिला अजमेर के बाद दूसरे स्थान पर रहा था और प्रधानमंत्री ने सम्मानित कर जिले को अपना आशीर्वाद दिया था। महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार महिलाओं को उज्ज्वला योजना में अब 450 रुपए में सिलेण्डर उपलब्ध करवाकर मोदी सरकार की गारंटी को पूरा किया है।

प्रधान दीपचंद राहड़ ने कहा कि हमें विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल योजनाओं से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करना है। इसके लिए हमें एकजुट होकर वंचित व पात्र लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए पंजीकरण करवाना है।

वासुदेव चावला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इस उद्देश्य से केन्द्र सरकार की योजनाओं को गांव -ढाणी तक पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी निर्णयों से प्रत्येक गरीब परिवार को पीएम आवास योजनान्तर्गत घर व गरीब परिवार की महिला को उज्ज्वला योजनान्तर्गत गैस सिलेण्डर मुहैया करवाए गए है।

बसंत शर्मा व एडवोकेट हेमसिंह शेखावत ने कहा कि ने आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र नए आयाम स्थापित कर रहा है। हिन्दुस्तान विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान रखता है तथा प्रधानमंत्री के विजन से देश की जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। इसी के साथ प्रदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवानी में राजस्थान सम्पूर्ण देश में अग्रणी राज्य बनने के संकल्प पर आगे बढ़ रहा है। इस असवर पर अभिषेक चोटिया, भास्कर शर्मा, सुरेश सारस्वत ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन रवि दाधीच ने किया।

इस दौरान एलईडी वॉल पर विकसित भारत संकल्प यात्रा पर बनी वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसीईओ दुर्गा ढाका, चूरू तहसीलदार रतनलाल मीणा, पीएचईडी एसई रमेश राठी, एडीपीआर कुुुमार अजय, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अनिता खीचड़, विमला गढ़वाल, सुशील लाटा, नारायण बेनीवाल, मोहनलाल, दीनदयाल सैनी, डीओआईटी संयुक्त निदेशक मनोज गरवा, एसीपी नरेश टुहानिया, एपीआरओ मनीष कुमार, डीएसओ सुरेन्द्र महला, विकास अधिकारी अशोक ढाका, सीडीपीओ सीमा गहलोत, सहायक विकास अधिकारी सोहनलाल धायल, सहायक विकास अधिकारी गिरधारी लाल दहिया सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में महिलाएं व लाभार्थी उपस्थित रहे।

मोदी ने राजस्थान में आईटी के उपयोग को सराहा

कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आईटी के बेहतरीन उपयोग से राजस्थान के लाखों लोगों तक विकास कार्यों को अवगत करवाने का यह अभूतपूर्व प्रयोग है। उन्होेंने कहा कि सरकार पीएम सूर्यघर योजना के माध्यम से 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की तैयारी कर रही है। प्रत्येक घर की छतों पर सोलर प्लांट लग जाने से मुफ्त बिजली तो मिलेगी ही, साथ ही उत्पादित अतिरिक्त बिजली को बेचकर आय भी होगी। सरकार देश-प्रदेश के महिला, किसान, युवा व गरीब सहित इन चार वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इन वर्गों के सशक्तीकरण के साथ मोदी सरकार अपनी गारंटी पूरी कर रही है। साथ ही विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पेपरलीक के मामलों पर रोक लगाने के लिए संसद में एक कठोर कानून बनाया गया है।

राजपथ को कर्तव्य पथ में बदल रही सरकार

इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया और कहा कि हम विकसित भारत-विकसित राजस्थान के सामूहिक संकल्प से प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से प्रदेश के करीब 3.50 करोड़ लोगों को विभिन्न योजनाओं में लाभ मिला है। प्रदेश को मिली सौगातों से राजस्थान तेजी से विकसित हो रहा है। प्रदेश की डबल इंजन की सरकार राजपथ को कर्तव्यपथ में बदल रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur