Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / सरदारशहर में बाइक फिसलने से सेना का जवान घायल

सरदारशहर में बाइक फिसलने से सेना का जवान घायल

Indian Army jawan injured after bike slip on Churu road Sardarshahar | सरदारशहर चूरू रोड पर बाइक फिसलने से सेना का जवान घायल

चूरू जिले के सरदारशहर में बुधवार को एक सड़क हादसे में भारतीय सेना का जवान घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब वह अपनी बेटी को कॉलेज छोड़कर घर लौट रहे थे। घायल जवान को तुरंत राजकीय उपजिला अस्पताल सरदारशहर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

चूरू रोड पर फिसली बाइक

जानकारी के अनुसार करणी नगर निवासी प्रेमसिंह पुत्र रेवंतसिंह अपनी बेटी को केकेसी कॉलेज, चूरू रोड छोड़ने गए थे। कॉलेज से वापस लौटते समय उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद वहां से गुजर रहे रणवीर सिंह आसुसार और ओमसिंह ने घायल प्रेमसिंह को सड़क पर देखा। दोनों ने तुरंत मदद करते हुए निजी एंबुलेंस की सहायता से उन्हें राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया।

सिर में लगी चोट, जांच जारी

अस्पताल के डॉ. किशन सिहाग ने बताया कि घायल जवान के सिर में चोट लगी है

“चोट की गंभीरता जानने के लिए जरूरी जांचें करवाई गई हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। आवश्यकता पड़ने पर हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है।”

छुट्टी पर घर आए थे जवान

स्थानीय व्यक्ति रणवीर सिंह आसुसार ने बताया कि प्रेमसिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं और इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur